Uttarakhand

इस बार चुनाव होगा काम बनाम कारनामों का: CM धामी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के मेलाघाट में देवतुल्य जनता से संवाद किया। उन्होनें इस दौरान राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया।

लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 5 साल में किए काम को देखा

खटीमा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले अबकी बार चुनाव में हमने कहा है कि काम बनाम काले कारनामे, इसके बीच चुनाव होने वाला है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 5 साल में किए काम को देखा है और उन कारनामों को भी देखा है जो कांग्रेस के समय में होते थे।

कुछ लोगों ने अपने समय में नहीं किया कोई काम

डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान खटीमा में CM पुष्कर सिंह धामी यह चुनाव काम बनाम कारनामों का है। हमने एक तरफ काम किए हैं। दूसरी तरफ करनामे करने वाले लोग हैं जिन्होंने अपने समय में कोई काम नहीं किया सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाले और काले कारनामे काम किए हैं।

Related Articles

Back to top button