
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का आज हरियाणा निवास में अनावरण किया। इस मौके पर खेल मंत्री संदीप सिंह भी साथ में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात कि इस बार हाकी का विश्व कप हमारे देश में हो रहा हैं। हाकी ट्राफी यात्रा शाहबाद, सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलेगा इंडिया,जीतेगा इंडिया,जीतेगी हॉकी नारा दिया। हरियाणा के 5 खिलाड़ी हॉकी विश्व कप के कैंप में हैं। हमें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी करेंगे अपना शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारतीय हॉकी टीम को हमारी शुभकामनाएं।
सीएम मनोहर लाल ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरम करते हुए नारा भी दिया खेलेगा इंडिया,जीतेगा इंडिया,जीतेगी हॉकी। सीएम मनोहर लाल ने ये भी कहा कि हरियाणा के 5 खिलाड़ी हॉकी विश्व कप के कैंप में,हमें उम्मीद कि सभी खिलाड़ी करेंगे अपना शानदार प्रदर्शन करके हरियाणा और देश का नाम रौशन करेंगे।