Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: रायपुर को मिलेगी विकास की नई उड़ान, सरकार ने दिया नया प्लान, शामिल होंगे 106 गांव

सरकार एक बार फिर से दूरगामी सोंच का परिचय दे रही है। आपको बता दें कि आगामी 10 साल के लिए शहर का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। जानकारी के मुताबिक इसका प्रकाशन 11 नवंबर को किया जा रहा है। पहले मास्टर प्लान भविष्य की 30 लाख आबादी को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन अब 40 लाख की आबादी के लिए तैयार किया गया है। इसके प्रकाशन के बाद 12 दिसंबर तक आम जनता को दावा-आपत्ति करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद एक माह में विभाग तक पहुंचे दावा-आपत्तियों के आधार पर मास्टर प्लान में संशोधन किया जाएगा।

ये भी जान लीजिए कि  विभाग के अधिकारियों की योजना है कि 5 से 10 फरवरी के बीच मास्टर प्लान का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाए। सूत्रों से खबर तो ये भी मिली है कि 2022 में जिस मास्टर प्लान को लागू करना था, उसका अभी तक प्रकाशन नहीं हो पया है। मास्टर प्लान में विलंब होने को लेकर नईदुनिया में लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया। इसके बाद अधिकारियों की बैठक हुई और मास्टर प्लान प्रकाशन की तारीख जारी की गई। इससे पूर्व 24 अगस्त को विकास योजना समिति की बैठक में जन प्रतिनिधियों के बीच मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया था।

Related Articles

Back to top button