Chhattisgarh : ‘नक्सलवाद के खिलाफ लड़…’, सीएम विष्णुदेव साय का बयान

Chhattisgarh : दिल्ली में अमित शाह सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। नक्सलवाद को लेकर चर्चा होगी। विष्णुदेव साय ने बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। हाल ही में जवानों ने 31 नक्सली ढेर किए हैं। इस पर जवानों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों ने नक्सली मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया है, हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं, जब से हम सत्ता में आए हैं, हम लगातार नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हाल ही में हमारे सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता हासिल की है। हमारे जवानों ने नक्सली मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया है, हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। जब से हम सत्ता में आए हैं, हम लगातार नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहे हैं। आज नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी अध्यक्षता करेंगे। शाम को हम प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों के…
जानकारी के लिए बता दें कि सात राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग की, जो उग्रवाद से प्रभावित राज्य हैं। इसमें एमपी के सीएम मोहन यादव, सीएम छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री में शामिल होंगे, वहीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)के अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
पहले टी-20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को दी मात, अर्शदीप और वरुण की घातक गेंदबाजी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप