Chhattisgarh

Chhattisgarh: विदेश में पैसा कमाने गए बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Chhattisgarh: आज के समय में हर किसी को  चार पैसा कमाने की लालसा होती है। ऐसा ही एक परिवार है जिसमें 5 लोग रहते हैं उस परिवार के सबसे छोटा लड़का पैसे कमाने के लिए अपने देश को छोड़कर बाहर देश दुबई जाता है और महज 4 महीनों बाद वहां से खबर आता है। कि आपके लड़के की मौत हो गई।

लेकिन यह खबर जिस कंपनी में लड़का काम करता था वहां से नहीं बल्कि उसके ही एक साथी से फोन के माध्यम से चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद को बताया और पार्षद ने यें खबर मृतक लड़के के परिजन को जाकर बता  दी।  जिससे कि परिजनों ने अपने लड़के की मृत्यु की खबर सुनते ही आंखों तले अंधेरा छा गया अब लड़के के परिजन अपने मृतक लड़का विवेक सिंह की पार्थिक शरीर को भारत लाने के लिए शासन प्रशासन के आगे गुहार लगा रहे हैं।

शोक में डूबा पूरा परिवार

 विवेक सिंह के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति जो  छुट्टी लेकर इंडिया वापस अपने घर लखनऊ आया हुआ है। उसी के माध्यम से बड़ी मुश्किलों से मृतक विवेक सिंह के घर का पता लगाकर वार्ड के पार्षद को विवेक सिंह की मौत की खबर दी। जिससे वार्ड क्रमांक  33 पार्षद संदीप सोमानी ने विवेक सिंह की मौत की खबर उसके परिजन और उसके पिता श्याम राज सिंह को जा कर दी जिससे कि अपने लड़के की मौत की खबर सुनते ही मृतक विवेक सिंह के परिवार में पिता मां बहन भाई के आंख के नीचे अंधेरा सा छा गया।

अब श्याम राज सिंह मृतक विवेक सिंह के पिता और उनके बड़े भाई विशाल सिंह अपने छोटे भाई मृतक विवेक सिंह का पार्थिव शरीर को दुबई से भारत लाने के प्रयास में शासन प्रशासन के आगे गुहार लगा रहे हैं। अब देखना यही है कि कब तक मृतक विवेक सिंह का पार्थिव शरीर उसके परिजनों को भारत में लाकर कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट- मनोज श्रीवास्तव

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: राहुल गांधी को सजा मिलने पर रायपुर में हंगामा, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं के पास बैठे कांग्रेसी

Related Articles

Back to top button