Chhattisgarhराजनीति

Chhattisgarh: BJP कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों ने फेंके पत्थर-अंडे, BJYM जिला अध्यक्ष घायल

Raipur: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ है। यहां BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों पर पथराव किया और उन पर अंडे भी फेंके हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंककर जवाब दिया। इस पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

इधर, पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी रही। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया है। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ है। यहां बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़ गए। भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए

जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों पर पथराव किया। उन पर अंडे भी फेंके हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंककर जवाब दिया। इस पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इधर, पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी रही। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी कर दिया है। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़े: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर PCC चीफ बोले- ‘ये सब केंद्र का षडयंत्र है’

Related Articles

Back to top button