Chhattisgarh: बघेल सरकार का बड़ा एक्शन, लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
आज पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, भूपेश सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे निर्णय लेने जा रहे हैं कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड और दुष्कर्म आदि के आरोपियों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
आपको बता दें इसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ये ऐलान किया था महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियो को सरकारी नौकरी से प्रतिबधिंत कर दिया जाएगा।
ये भी पढे़ं:Chhattisgarh: भरोसे का सम्मेलन में खड़गे- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई हिला नहीं सकता