Advertisement

इन मंत्रों के जाप से जीवन में नहीं होगी कोई परेशानी, आएगी सुख-समृद्धि

Share

भगवान शिवजी का यह सबसे प्रभावी, सरल और शक्तिशाली मंत्र है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए करें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को आंतरिक शांति प्राप्त होती है।

mantr jaap
Share
Advertisement

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ मंत्रों का भी बहुत महत्व है। मंत्रों के जाप करने से घर के वातावरण में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति का मन भी शांत रहता है। यदि आप चाहते हैं आपका जीवन तनावमुक्त रहे तो इसके लिए कुछ प्रभावी मंत्रों के बारे में बताया गया है। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सारी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें। लेकिन मंत्रों के जाप में इस बात का ध्यान रखें कि उसके उच्चारण सही और शब्द स्पष्ट हों।

Advertisement

ॐ नम: शिवाय

भगवान शिवजी का यह सबसे प्रभावी, सरल और शक्तिशाली मंत्र है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए करें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को आंतरिक शांति प्राप्त होती है।

जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।
अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले भी कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। उपर्युक्त मंत्र का जाप रात को सोने से पहले करना चाहए। इस मंत्र के द्वारा आप भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि, वे सभी दिशाओं से आपकी रक्षा करें।

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

कहा जाता है कि व्यक्ति की हथेलियों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले खुद की हथेली देखने के लिए कहा जाता है। यदि आप सुबह उठते ही अपनी हथेली देखकर इस मंत्र को पढ़ते हैं तो पूरे दिन में किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *