BRICS Summit 2024 : पीएम मोदी और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात, 5 साल बाद यह औपचारिक वार्ता 

Share

BRICS Summit 2024 : पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होगी। द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस मीटिंग में दुनिया की नजर टिकी हुई है। दोनों नेता पांच साल बाद अधिकारिक स्तर पर बातचीत करेंगे। बता दें कि काफी समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा था। अब यह सीमा विवाद खत्म हो गया है। भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है। 5 साल बाद यह औपचारिक वार्ता होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजान में हैं। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हैं। प्रधानमंत्री और ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें हो सकती हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की, वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शिखर समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा में माना जा रहा था। कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है। अब इसका अधिकारिक ऐलान हो गया है। विदेश सचिव ने जानकारी दी।

जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिक्स संगठन की बात करें तो यूरोप और अमेरिका के प्रभाव वाले संगठन थे। इसके मद्देनजर रखते हुए ब्रिक्स संगठन बनाया गया।

ये देश शामिल

इसमें रूस (मेजबान), ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, ईरान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, अल्जीरिया, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बेलारूस, बोलीविया, कांगो, क्यूबा, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉरिटानिया, मेक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, निकारागुआ, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, टर्की, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, वेनेजुएला, वियतनाम, सर्बिया, फिलिस्तीन शामिल है।

Commonwealth Games 2026 : भारत को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट, हॉकी समेत 9 खेलों को नहीं मिली जगह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप