UP News : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार शाम एक खेत से एक पुरुष और एक शादीशुदा महिला के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा लग रहा है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कालपी थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी टीम के साथ लोहार गांव पहुंचे. मौके से हरियाणा नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान प्रमोद और पूनम के रूप में हुई.
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
जांच में सामने आया कि दोनों के परिवार हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर इलाके में रहते थे. प्रमोद टैक्सी चलाता था और उसका महिला के घर आना-जाना था. महिला के पति हरिशंकर ने 27 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मानेसर थाने में दर्ज कराई थी.
मौके से पुलिस को सल्फास की खाली डिब्बी और पाउडर का पैकेट मिला है. अधिकारियों का कहना है कि मामला पहली नजर में प्रेम संबंध से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









