Delhi NCRबड़ी ख़बरराजनीति

BJP National Covention: राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले PM मोदी, ‘अगले 100 दिन जोश के साथ काम करने का समय’

BJP National Covention: दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में पीएम मोदी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का चुनावी मंत्र भी दिया।

BJP National Covention: पीएम का चुनावी मंत्र

पीएम ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अभिनंदन से संबोधन की शुरूआत की। पीएम ने इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को जीत के लिए चुनावी मंत्र दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।

https://twitter.com/i/status/1759135927115432027

आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान पीएम मोदी ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज मैं सभी देशवासियों की ओर से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। वर्षों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है। पीएम कुछ ही महीने पहले मैं उनके पास गया था लेकिन उस वक्त पता नहीं था कि दोबारा उनके दर्शन नहीं कर पांऊगा।

https://twitter.com/i/status/1759137738173841715

ये भी पढ़ें- BJP National Covention: परिवार के लिए सत्ता हथियाना विपक्ष का लक्ष्य: अमित शाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button