Delhi NCRबड़ी ख़बरराजनीति

BJP National Covention: परिवार के लिए सत्ता हथियाना विपक्ष का लक्ष्य: अमित शाह

BJP National Covention: 17 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार (18 फरवरी) को पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।  इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर एक मिनट का मौन रखा।  इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह  ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

https://twitter.com/i/status/1759093830429614349

BJP National Covention: ‘देश ने तय किया, PM मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री’

गृह मंत्री अमित शाह ने वहां मौजूद सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, ‘इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।‘

BJP National Covention: ‘पीएम मोदी के कार्यकाल में देश का समग्र विकास’

गृह मंत्री ने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि, ‘75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें, 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में जितनी सरकारें आईं सबने समयानुकूल विकास करने का काम किया। लेकिन समग्रता से हर क्षेत्र का, हर व्यक्ति का विकास सिर्फ PM मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुआ है।‘

कांग्रेस पर अमित शाह का निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।

‘परिवार के लिए सत्ता हथियाना है विपक्ष का लक्ष्य’

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए। उन्होंने कहा कि जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा।

‘2G का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब घोटाला नहीं है बल्कि 2G का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी है। 4 पीढ़ी तक इनका नेता नहीं बदलता। और अगर कोई आगे बढ़ गया तो ये उसका हश्र कर देते हैं, कई सारे ऐसे हश्र किए हुए लोग आज भाजपा में शामिल होकर लोकतंत्र की यात्रा में जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- Manish Tewari: कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी के BJP में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button