भाजपा ने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें

Share

भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें दोनों दिग्गज नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगील को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। बता दें ये दोनों बड़े नेता इसी साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी। वहीं इस बात की जानकारी खुद भाजपा ने पत्र सूची जारी कर बताई है।

किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी

बता दें भाजपा ने एक पत्र सूची को जारी कर ये बताया पंजाब से राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं इनके अलावा, पंजाब से जयवीर शेरगिल को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।