बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र संपन्न, छह विधेयक पारित

Bihar Vidhanparishad
Bihar Vidhanparishad: बिहार विधान परिषद् के 205वें सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया इस सत्र में कुल 5 बैठक आयोजित हुई। इस सत्र के लिए कुल 347 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 305 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया। कुल 132 प्रश्न अनागत हुए। जबकि वर्तमान सत्र के 173 लंबित प्रश्नों को आगामी सत्र में सदन की मेज पर रखने के लिए सरकार से अनुशंसा की गई।
Bihar Vidhanparishad: ध्यानाकर्षण की कुल 50 सूचनाएं हुईं प्राप्त
इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 50 सूचनाएं प्राप्त हुईं। 27 ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुई। 17 सूचनाएं उत्तरित हुई, शेष 10 सूचनाएं वंचित रहीं। इस सत्र में शून्यकाल की कुल 16 सूचनाएं प्राप्त हुईं, सभी स्वीकृत की गईं। सभी 16 सूचनाएं वंचित रहीं। सत्र में निवेदन की कुल 56 सूचनाएं प्राप्त हुईं। 41 सूचनाएं स्वीकृत हुईं। सभी स्वीकृत 41 निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति को सुपुर्द किया गया।
Bihar Vidhanparishad: 238 तारांकित प्रश्नों को भेजा संबंधित विभाग
इस सत्र में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन्स (नेवा) के माध्यम से सदस्यों द्वारा 154 तारांकित प्रश्न एवं 43 अल्पसूचित प्रश्न दिए गए। 238 तारांकित एवं 61 अल्पसूचित प्रश्नों को विभाग भेजा गया। कुल 165 तारांकित एवं 48 अल्पसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए।
वर्तमान सत्र में निम्नलिखित विधेयक पारित किए गए-
1. बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक 2023
2. बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) विधेयक, 2023
3. बिहार माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023
4. बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2023
5. बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) (संशोधन) विधेयक, 2023
6. बिहार (शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में) आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: हम पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम नीतीश कुमार का पुतला