सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत सिवान को दी सौगात, की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Bihar : सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत सिवान को दी सौगात, की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
Bihar : प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (7 जनवरी 2025) सिवान जिला पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि सिवान जिले में जो कुछ समस्याएं या कमी रह गई है उसे ठीक किया जाएगा।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सिवान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं-
- मुख्यमंत्री ने कहा, सिवान जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएच 227 से एनएच 531 के बीच सिवान बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
- इसी प्रकार आन्दर ढाला में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
- सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मौनिया बाबा मेला महाराज को राजकीय मेला का दर्जा दिया जायेगा। यह 100 वर्ष पुराना मेला है। इससे यहां आनेवाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
- सिसवन ढाला में आर.ओ०.बी. का निर्माण किया जायेगा।
- बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु मैरवा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।
- सिवान में एक नये प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। इससे विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी।
- भण्टापोखर-जीरादेई पथ (भाया जामापुर बाजार) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। इस पथ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म स्थान को अच्छी सम्पर्कता मिलेगी जिससे लोगों को यहां आने में सुविधा होगी
- सीवान जिले में 55 किलोमीटर लंबे मांझी-दरौली-गुठनी पथ का 10 मीटर चौड़ीकरण किया जायेगा।
- घाघरा नदी पर उत्तर प्रदेश की तरफ से बनाये गये 2 पुलों को सीवान जिला से सम्पर्कता हेतु पहुंच पथों का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अलावा सिवान जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
यह भी पढ़ें : BPSC मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिले, प्रशांत किशोर पर कसा तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप