क्या मोदी जी सिर्फ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाहवाही लूटते रहेंगेः संजय सिंह

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस घटना में 288 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हादसे को लेकर अब विपक्षी दल मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
मामले में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुत पीड़ादायक घटना है, काफी संख्या में लोगों की जान गई है। भगवान से प्रार्थना है कि चरणों में उनको जगह दें। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मोदी जी की सरकार, केवल वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाह वाही लूटती रहेगी? रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा का क्या? इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ओडिशा में हुआ ये दर्दनाक रेल हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं व्यथित कर देने वाला है। इस दुखद हादसे में जिन्होंने अपनों को खो दिया उन सभी परिवारों के प्रति में मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही उनके परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और साहस दें।
ये भी पढ़ें: AAP हरियाणा से शुरू करेगी 4 राज्यों का चुनावी कैंपेन, सीएम केजरीवाल और पंजाब CM भी होंगे शामिल