Advertisement

UP: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी, जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में अब तक 357 लोग गिरफ्तार

Share

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि (Prophet Row) राज्य के नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Prophet Row
Share
Advertisement

लखनऊ: यूपी में 10 जून को हुई राज्य में हिंसा को लेकर (Prophet Row) यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। योगी सरकार भी उत्तर प्रदेश में हिंसा को लेकर सख्त नजर आ रही है। पैगंबर मुहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में अब तक 357 लोग गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि (Prophet Row) राज्य के नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, आंबेडकर नगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 20, अलीगढ़ में छह, जालौन में पांच और लखीमपुर खीरी में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज और सहारनपुर में तीन-तीन प्राथमिकी तथा फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, आंबेडकरनगर, खीरी और जालौन में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लखीमपुर खीरी में आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि (Prophet Row) जालौन से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 FIR दर्ज हुई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में तीन जून को हुई हिंसा और इसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं का संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए।

Read Also:- प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं को और बेहतर किए जाने की जरूरत: CM योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें