Maharashtra Legislative Assembly: आज यानि रविवार से महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, फिर एकनाथ शिंदे सरकार को बहुमत की परीक्षा देनी होगी। संसद का ये सत्र खासा हंगामेदार रहने की संभावना है। इस दौरान पहली बार सदन के अंदर ‘शिवसेना बनाम शिवसेना’ की जंग देखने को मिलने के पूरे आसार लग रहे है।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Legislative Assembly) एकनाथ शिंदे-खेमे के विधायक, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता ने कल रात मुंबई में एक बैठक की। आपको बता दें कि गिरीश महाजन ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना के 10 विधायक ही बचे हैं। उन्होंने दावा किया कि 55 में से कुछ और विधायक एकनाथ शिंदे के साथ आना चाहते हैं। गिरीश महाजन ने ये भी कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि शिवसेना किसके साथ है। दूसरी तरफ, शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बगैर कुछ बोले चले गए।
शिवसेना बागी गुट के (Maharashtra Legislative Assembly) विधायकों के गोवा से मुंबई पहुंचने के बाद इनकी बैठक हुई। बैठक को लेकर आशीष शेल्लार ने कहा कि जब शिवसेना विधायक आए तो माहौल देखने लायक था। देशभर का भ्रमण करके आए शिवसेना विधायकों के बैठक में पहुंचते ही जमकर नारे लगे।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra Legislative Assembly) में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका से आते हैं और मराठी समुदाय से हैं। शिंदे ने 11वीं कक्षा तक ठाणे में ही पढ़ाई की और इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। ऑटो रिक्शा चलाते-चलाते एकनाथ शिंदे अस्सी के दशक में शिवसेना से जुड़े गए और पार्टी के एक आम कार्यकर्ता के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू किया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एकनाथ शिंदे की गिनती होती है।
Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…
PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…
CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…
This website uses cookies.