Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान, CM योगी बोले- मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण

Share
Advertisement

मेरठ:  जनपद मेरठ में टोक्यो पैरा-ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए सीएम योगी ने कहा मेरठ में खेल उत्पादों की अपनी एक गुणवत्ता है और ना केवल देश के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर भी उसकी मांग है। शासन स्तर पर उसे जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था उसकी कमी पहले दिखाई देती थी। 2018 के बाद उसमें जो तीव्रता आई है वह अभिनंदनीय है।

Advertisement

शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मेरठ में बन रही पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नाम भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर होगा। अपनी दिव्यांगता को दरकिनार को करते हुए इन खिलाड़ियों ने जो टोक्यो पैरालंपिक में प्रदर्शन किया है उससे जाहिर होता है कि खिलाड़ी देश के लिए खेलता है और आज ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान गौरव का विषय है।

आगे उन्होनें मेरठ में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदेश व देश में पदक जीतने पर सामान्य खिलाड़ियों को ही सम्मान दिया जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश समेत देश के पैरा खिलाड़ियों को भी सम्मान देने का फैसला किया है। आज मेरठ में खेल यूनिविर्सिटी बन रही है जो प्रदेश के साथ देश भर के खिलाड़ियों के लिए नई दिशा तय करेगा।

टोक्यो पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान

CM योगी बोले- मेरठ की जब बात आती है तो स्पोर्ट्स आइटम के लिए जाना जाता है, लेकिन उसे वह पहचान नहीं मिली थी। जब हमारी सरकार ने ODOP का आरंभ किया तो मेरठ के खेल उपकरणों को एक नई पहचान मिली। टोक्यो ओलंपिक और टोक्यो पैरालंपिक में जो हमारे खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है वह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *