बड़ी ख़बर

भारत जोड़ो यात्रा में मल्लिकार्जुन के पहुंचने से सियासी हलचल हुई तेज, जानें मुख्य वजह

कांग्रेस के गलियारे में एक बार फिर से भीतरघात शुरू हो गई है। आज की बात करें अगर  तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। पदयात्रा आज कर्नाटक के हलाकुंडी से शुरू हुई। पदयात्रा में आज भी कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। सियासी पारे की तपिश तब और बढ़ गई जब इस यात्रा में  कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस यात्रा में शामिल हुए।

याद कीजिए कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने  कहा था कि वो किसी का भी समर्थन नहीं करेंगे लेकिन जब आज उनकी यात्रा में मल्लिकार्जुन खड़े नजर आए तो  सियासत के जानकार इसे भेदभाव की राजनीति करार देने लगे। इसी कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा में आज कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

गहलोत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान गहलोत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उसपर देश में तनाव, हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी की कार्यक्रम में तारीफ की और कहा कि राहुल देश में भाईचारा, सभी राज्यों और धर्मों को एक मानने के साथ प्यार मोहब्बत की राजनीति करते हैं।

Related Articles

Back to top button