Advertisement

हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था की मजबूत: CM योगी

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पी.एम. गति शक्ति नेशनल मास्टर कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश, भारत सरकार एवं अन्य प्रदेशों के संबंधित विभागों के साथ आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस (नार्थ) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

Advertisement

#UPCM ने लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती है। अपनी सादगी व सत्यनिष्ठा के लिए प्रसिद्ध डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने देश की स्वाधीनता में अपना अमूल्य योगदान दिया था। दुनिया के सबसे बड़े संविधान को 02 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनाने में सफलता प्राप्त करते हुए आजाद भारत की व्यवस्था को कैसे व्यवस्थित रूप से संचालित करना चाहिए, यह डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नेतृत्व में देश की संविधान सभा ने करके दिखाया था।

वर्ष 2017 के बाद वर्तमान @UPGovt ने प्रदेश में न केवल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया: सीएम योगी

आगे CM बोले डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने लगातार 12 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। राजसी ठाट-बाट से दूर रहने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने उस दौरान जिन परम्पराओं की शुरुआत की थी वो आज भी राष्ट्रपति भवन में देखने को मिलती हैं। @UPGovt ने तय किया है कि प्रदेश में बनने वाला नया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नाम पर होगा। यह कार्य प्रयागराज में शुरू हो गया है। भारत माता के इस महान सपूत को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने लगातार 12 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया: UP CM

उन्होनें कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुम्भ के दौरान तो आते ही थे, प्रत्येक वर्ष माघ मेले में कल्पवास के लिए भी प्रदेश आते थे। भारत की परंपरा और आस्था के प्रति उनका अटूट लगाव था। औद्योगिक संस्थानों से जुड़े हुए सभी महानुभावों व विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उपस्थित प्रतिभागीगण का मैं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वागत करता हूं। आज पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान फॉर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के इस अभियान को देश के अलग-अलग जोन में गति देने के लिए इस प्रकार के कॉन्फ्रेंस से आगे बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि केंद्रीय संचार, इलेक्‍ट्रानिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw भी ‘पी.एम. गति शक्ति नेशनल मास्टर कार्यक्रम’ के कार्यान्वयन हेतु आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस (नॉर्थ) के इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *