Advertisement

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS से हुए डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS से हुए डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

Share
Advertisement

Lal Krishna Advani: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स से छुट्टी मिल गई है। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को बुधवार देर रात अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार उनके परिवार का कहना था कि 96 वर्षीय आडवाणी को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया। देर रात उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

Advertisement

उम्र संबंधी समस्या

आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस कारण घर पर ही उनका समय-समय पर चेकअप किया जाता है। बीती रात उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया।

भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। इससे पहले साल 2015 में लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

कराची में हुआ था जन्म

8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए। उन्होंने 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। आडवाणी ने 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में, लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और बाद में अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) के मंत्रिमंडल में उप प्रधान मंत्री थे।

फिलहाल उनकी हालत अभी नार्मल है डॉक्टर ने बताया कि शरीर में कुछ प्रॉब्लम होने के कारण उनका एडमिट कराया गया था और वह डॉक्टर की निगरानी में रहे अभी वह नॉर्मल है उनको छुट्टी दे दी गई है मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार जो डॉक्टर ने बताया लाल कृष्ण आडवाणी को छूटी  दे दी गई है.

रिपोर्ट- विजय कुमार, साउथ दिल्ली

ये भी पढ़ें- Cyber Crime : तिलिस्मी है डार्क वेब की दुनिया, आसान नहीं इन अपराधियों को पकड़ना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *