Advertisement

Ram Temple: 31 सालों से रामलला के इंतजार में मौन व्रत, 22 जनवरी को तोड़ेंगी उपवास

Share
Advertisement

Ram Temple: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक है। 22 जनवरी को भगवान राम अपने गर्भ गृह में विराजेंगे। इस दिन अयोध्या में भारी संख्या में भक्तों का तांता लगने जा रहा है। इसी क्रम में राम मंदिर को लकेर अब बहुत सी कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी है झारखंड की 85 वर्षीय महिला की।

Advertisement

31 साल बाद मौन व्रत तोड़ेगी सरस्वती

Ram Temple: झारखंड में रहने वाली सरस्वती देवी पिछले 31 सालों से मौन धारण किए हुए है। सरस्वती देवी के परिवारवालों का कहना है कि 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद से ही वे मौन हो गई थीं। उन्होंने (सरस्वती देवी) प्रण लिया था कि वे तभी मौन व्रत तोड़ेंगी, जब राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सरस्वती देवी झारखंज के धनबाद की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ राम मंदिर का उद्घाटन देखने 8 जनवरी रात को अयोध्या रवाना हो चुकी हैं।

सरस्वती देवी 1990 से 2020 तक दोपहर में सिर्फ 1 घंटा बात करती थीं। लेकिन 5 अगस्त 2020 को जब प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी तो उसके बाद से ही उन्होंने (सरस्वती देवी) ने पूर्ण तरीके से मौन व्रत धारण कर लिया। वे घरवालों से पिछले 3 सालों से बस इशारों में बात करती हैं।

अयोध्या में तैयारी जोरों शोरों पर

बता दें कि रामलला के आने के लिए अयोध्या में तैयारी जोरों पर हैं। देशवासियों के घर में अक्षत पहुंचना शुरू हो गए हैं। अयोध्या 2 जनवरी को दिवाली मनाने के लिए पूरी तरह से सज रही है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश विदेश से दिल खोलकर दान किया गया है। अब तक राम मंदिर को करीब 5000 करोड़ रुपए से अधिक का दान मिल गया है।

ये भी पढ़ें: Lakshadweep: लक्षद्वीप को मिलेगी बड़ी सौगात, मिनिकॉय द्वीप पर बनेगा नया एयरपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *