40 दिनों के पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, विशाल तलवार से काटा केक

यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे रह रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से पैरोल मिलने का कारण जेल से बाहर आ गया है। जानकारी के अनुसार, राम रहीम हरियाणा के रोहक जिले की सुनारिया जेल से 40 दिनों के लिए बाहर आया है। आपको बता दें कि राम रहीम अपने जन्मदिन के अवसर पर जेल से बाहर आया है। हैरान कर देनी वाली बात ये भी है कि साल 2023 तक डेरा प्रमुख करीबन 130 दिनों से ज्यादा के लिए पैरोल लीव ले चुका है। बाहर आने के बाद से राम रहीम यूपी के बागपत जिले में अपने बरनावा आश्रम में रह रहा है। वहीं, हनीप्रीत के भी डेरा प्रमुख के साथ देखा गया था।
5 केक काटना चाहता है डेरा प्रमुख; जानें क्यों?
जब से राम रहीम अपने आश्रम पहुंचा है, पुरे इलाके में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। आपको बता दें कि आश्रम के फ्रंट गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख 25 जनवरी को होने वाले शाह सतनाम जयंती के अवसर पर होने वाले फंकशन में भी शामिल हो सकता है। इसी बीच राम रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने जन्मदिन पर केक काटता नजर आ रहा है। वीडियो में राम रहीम को ये बोलते हुए सुना जा सकता है कि ऐसा मौका उसे 5 साल बाद मिला है, तो वो चाहता है कि वो 5 केक कट करें। आपको बता दें कि राम रहीम केक को एक बड़ी तलवार से काटता हुआ दिखाई दे रहा है।
पैरोल मिलने बाद से हरियाणा में गरमाई सियासत:
बार-बार डेरा प्रुमख को पैराल देने पर हरियाणा की खट्टर सरकार पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी बीच ये भी जानकारी मिली है कि हरियाणा के कई नेता राम रहीम से आशीर्वाद लेने पहुंचे है, जिसकी वजह से विपक्षी के तंज और कड़े है गए है। आपको बता दें कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के स्पीकर केवल ढिंगरा का इस पर आधिकारिक बयान सामने आ चुका है। उनका कहना है कि भाजपा नेता पैरोल के बदले में आशीर्वाद मांग रहे हैं।