Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे राउंड की गिनती भी हुई पूरी, द्रौपदी मुर्मू की लगातार बढ़त

draupadi murmu
Share
Advertisement

Presidential Election Result Live: राष्ट्रपति चुनाव में जारी मतगणना की दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बता दें इसी के साथ महज कुछ घंटों के अंदर ही देश के अगले राष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला हो जाएगा। दूसरे राउंड की गिनती के बाद यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकली NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 18 जुलाई को हुई वोटिंग में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए।

Advertisement

दूसरे राउंड की गिनती में द्रौपदी मुर्मू की लगातार बढ़त

राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने बताया कि दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।

द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में 2 राउंड के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। इसी बीच रायरंगपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे गए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें