Advertisement

President Murmu: राष्ट्रपति मूर्मू का अभिभाषण शुरू, बोलीं- ‘आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’

President Murmu: राष्ट्रपति मूर्मू का अभिभाषण शुरू, बोलीं- 'आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था'

Share
Advertisement

President Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु NDA की सरकार बनने के बाद अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.”

Advertisement

कश्मीर घाटी में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।”

लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण देते हुए कहा, आज 2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में है. दुनिया देख रही हैं कि भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है. छह दशक बाद ऐसा हुआ है। ऐसे समय में जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च स्तर पर हैं, लोगों ने मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है.

विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों -विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। PLI योजनाओं और व्यापार करने में आसानी से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर्स के साथ-साथ सनराइज सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।”

‘दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है. “आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं.”

ये भी पढ़ें- Kenya Protests: केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुए युवा… ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स…, सरकार को दिखा रहे डिजिटल एक्टिविज्म की ताकत…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *