मध्यप्रदेश में राजनीतिक घमासान, कांग्रेसी नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत

दिग्विजय सिंह के बाद अब एक और कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। दरअसल, राशिद अल्वी ने दिग्विजय सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार का कहना है कि उनके पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियों है, तो वीडियो हमें दिखाएं। अगर उनके पास वीडियो नहीं है, तो वे झूठ बोलने के लिए माफी मांगे अन्यथा वीडियों दिखाए।
राशिद अल्वी ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह वीडियों दिखाने की मांग कर रहें हैं तो हमें वीडियों दिखा दीजिए। अगर दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि पुलवामा मामले की जांच होनी चाहिए, तो इसमें क्या गलत है?
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि हमारे CRPF के 40 जवान पुलवामा जो पुलवामा में शहीद हुए थे। पीएम मोदी से CRPF के अधिकारियों ने अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं मानें। जबकि उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। बीजेपी झूठ क्यों फैला रही हैं। हालांकि, राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के इस बयान से सहमत नहीं थे। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे आर्मी पर पूरा भरोसा है। अगर सेना कोई ऑपरेशन करती है, तो उसका सबूत देने की जरूरत नहीं है।