Advertisement

फ्रांस में बैंक्वेट डिनर में शामिल हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति को चंदन का सितार किया गिफ्ट

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देर रात पेरिस के लूव संग्रहालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने बैंक्वेट डिनर में हिस्सा लिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर दोनों देशों की भलाई के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी ने जहां फ्रांस के लोगों को बैस्टिल डे की बधाई दी और वहां का सर्वोच्च सम्मान मिलनेपर गर्व भी जताया। साथ ही उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती की मिसाल भी दी।

Advertisement

आपको बतादें PM मोदी के दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन और लड़ाकू विमान के इंजन मिलकर बनाने की डील हुई। इससे पहले PM मोदी ने फ्रांस की नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। दोनों देशों की तरफ से जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी हुआ।

मैक्रों को पीएम मोदी ने दिया यह उपहार 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पीएम नरेंद्र मोदी ने चंदन की लकड़ी से बना सितार उपहार के तौर पर दिया। जानकारी के मताबिक, संगीत वाद्ययंत्र सितार की अनूठी प्रतिकृति शुद्ध चंदन से बनी है। चंदन की लकड़ी पर नक्काशी की कला एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है, जिसका अभ्यास दक्षिणी भारत में सदियों से किया जाता रहा है।

फ्रांस की मशहूर हस्तियों से मिले मोदी

पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी और इमैनुएल मैक्रों भारत-फ्रांस CEO फोरम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फ्रांस की कुछ मशहूर हस्तियों से मुलाकात की। इनमें ग्लोबल फैशन ब्रांड श्नैल की CEO लीना नायर भी शामिल थीं। इसके अलावा वो मशहूर योग शिक्षक शार्लोट शोपिन से भी मिले। शोपिन ने 50 की उम्र में योग शुरू किया था। अब वो 100 साल की होने वाली हैं और अब भी योग से खुद को फिट रखती हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *