Advertisement

10 दिनों में 9 बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला बोल

पेट्रोल-डीज़ल के दाम
Share
Advertisement

नई दिल्ली: देश में लगातार महंगाई के बढ़ने से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीज़ल (Petrol-Diesal) की बढ़ती कीमतों में भी पिछले 10 दिनों से बढ़त देखने को मिल रही है। Petrol-Diesal की कीमतों में गुरुवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आज कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) का पेट्रोल-डीज़ल के दाम को लेकर हल्ला बोल बोला जा रहा है। विजय चौक (Vijay Chowk) पर कांग्रेस (Congress) के लोग सामने गैस का सिलेंडर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement
कांग्रेस प्रदर्शन

कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ बोला हल्ला बोल

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने Vijay Chowk पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार कच्चे तेल के रेट बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार महंगाई को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले जब पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार हर चीज के रेट बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

मोदी सरकार आम लोगों की जेबों में डाल रही हैं डाका

वहीं अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी आम लोगों की जेबों में डाका डाल रही हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

10 दिनों में 9 बार बढ़े दाम

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम Rahul Gandhi के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। Congress की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *