Petrol Diesel Price: क्या सस्ते होने जा रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: देशभर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम से आम आदमी लगातार परेशान है। इसी बीच कहा जा रहा है कि भारत की दो प्रमुख तेल रिफाइनरी कंपनियां सऊदी अरामको से मई में क्रूड ऑयल की खरीद घटाने जा रही हैं। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रूड ऑयल कंपनी सऊदी अरामको ने हाल में एशिया के लिए कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी की है।
इन दो कंपनियों ने कम कच्चा तेल खरीदने का बनाया प्लान
माना जा रहा है कि इसके बाद एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में ये दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चले गए हैं। ऐसे में कम से कम दो इंडियन रिफाइनरी कंपनियों ने सऊदी अरामको से मई में कम कच्चा तेल खरीदने का प्लान बनाया है। पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के रेट में कई कुछ दिनों से लगातार हाई रेट पर चल रहे है। इससे आम जन के साथ-साथ सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesal) के दामों में लगातार लग रही आग
साथ ही आपको बता दें कि भारत के सऊदी अरब से तेल खरीद घटाने की एक और वजह रूस से मिलने वाला सस्ता कच्चा तेल भी है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद रूस ने भारत को बेहद कम कीमत पर कच्चा तेल खरीदने की पेशकश की है। देश में बढ़ती महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesal) के दामों में लगातार आग लग रही है।
दिल्ली में CNG की कीमत 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम
कांग्रेस लगातार महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से विपक्ष सरकार को घेर रहा है। वहीं एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इधर बता दें कि आज इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।
Read Also:- World Health Day 2022: विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, जानें क्यों मनाते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे?