Advertisement

MP Board 10th Result 2022: लड़कियों में मारी बाजी, 10वीं में कुल 59.54 फीसदी रहा रिजल्ट

Share

MP Board 10th Result 2022: 10वीं बोर्ड में कुल 59.54 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें मेरिट लिस्ट में 55 लड़कियां और 40 लड़के हैं।

MP Board 10th Result 2022
Share
Advertisement

MP Board 10th Result 2022 एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए है। इन परिणामों की घोषणा खुद शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने की है। 10वीं बोर्ड में कुल 59.54 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें मेरिट लिस्ट में 55 लड़कियां और 40 लड़के हैं। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 रेगुलर और 68 हजार 699 प्राइवेट स्टूडेंट थे।

Advertisement

नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने किया टॉप

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड MP Board 10th Result 2022 का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया गया। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2022: 12वीं की मेरिट में छात्राएं बनीं टॅापर, 72.72 फीसदी छात्र हुए पास

ऐसा था पिछले तीन वर्षों का रिजल्ट

वहीं 2021 में एमपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट (MP board 10th result) 2021 100 परसेंट रहा जब ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द हो गईं और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया। अगर बात एमपी बोर्ड के 2020 के 10वीं के रिजल्ट की हो तो परीक्षा में कुल 8,93,336 छात्रों ने भाग लिया और छात्रों का पासिंग परसेंट 62.84 रहा। 2019 के 10वी के रिजल्ट का पासिंग परसेंट 61.32 रहा।

MP Board 10th Result 2022 सीएम शिवराज ने दी छात्रों को बधाई

सीएम शिवराज ने कहा कि ”प्रिय बेटे-बेटियों, सफलता और असफलता में समान भाव रखना। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना। मैं फिर एक बार कह रहा हूं, बधाइयां व शुभकामनाएं, लेकिन असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है. बहुत-बहुत शुभकामनाएं!। 

यह भी पढ़ें:MP Board 12th Result: एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट यहां चेक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *