Advertisement

MonkeyPox Virus: विश्व में 16,000 से ज्यादा व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित, 70 लोगों की अबतक मौत

MonkeyPox Virus
Share
Advertisement

MonkeyPox Virus: विश्वभर में मंकीपॉक्स वायरस का खतरा बढ़ गया है। इस संक्रमण से अबतक करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वायरस के इतने तेज प्रसार को एक ‘असाधारण’ हालात करार देते हुए शनिवार को इसे लेकर वैश्विक आपात स्थिति घोषित कर दिया है। WHO की यह घोषणा इस रोग के उपचार के लिए निवेश में तेजी ला सकती है और इसने इस रोग का टीका विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। दुनिया भर के 75 देशों में मंकीपॉक्स संक्रमण के 16000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें चार भारत से है।

Advertisement

मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी, ये चिकनपॉक्स से मिलता जुलता वायरस

वहीं दिल्ली के LNJP अस्पताल के निदेशक सुरेश कुमार ने मंकीपॉक्स वायरस (MonkeyPox Virus) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये एक DNA वायरस है जिसे हम PCR द्वारा कंफर्म करते है कि मंकीपॉक्स है या नहीं। इनका इलाज हम भारत सरकार और WHO की गाइडलाइन के मुताबिक कर रहे हैं। मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है। ये चिकनपॉक्स से मिलता जुलता वायरस है। इससे बचाव के लिए सबसे महत्वपुर्ण है कि लोग मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

ये वायरस कोविड से अलग

उन्होनें आगे बताया कि WHO के मुताबिक विश्व में 16,000 से ज्यादा व्यक्ति इससे संक्रमित हैं, करीब 70 लोगों की इससे मृत्यु हुई है। ये वायरस (MonkeyPox Virus) सबसे पहले अफ्रीका में मिला था। एक व्यक्ति हमारे पास 2 दिन पहले आया था। भर्ती होने से पहले इसे बुखार के साथ स्किन पर निशान थे। इनकी हालत को देखते हुए हमने इन्हें निगरानी में रखा और टेस्ट के लिए सैंपल पूणे भेजा गया। इनकी रिपोर्ट मंकीपॉक्स पॉजिटिव आई है। ये वायरस कोविड से अलग है।

Read Also:- MonkeyPox: दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स का पहला केस, WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *