
लखनऊ: मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा’ की शुरुआत की। साथ ही अखिलेश यादव ने कानपुर गंगा पुल पर विजय यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा।
खिलेश यादव ने शुरु की “समाजवादी विजय यात्रा”
“समाजवादी विजय यात्रा” के शुभारंभ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नेताजी ने भी एक समय इसी शहर से रथ यात्रा की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे है।
उन्होनें कहा कि जिस तरीके से कानून को कुचला है, किसानों को कुचला, संविधान की धज्जियां उड़ाई है उसके खिलाफ जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है।
यूपी में BJP को हराएंगे: अखिलेश यादव
अखिलेश बोले कानपुर इसलिए भी प्रमुख है, क्योंकि बड़ा औद्योगिक शहर है। कानपुर में समाजवादियों ने बहुत विकास किया है। कानपुर के बंद कारखाने, रोजगार के अवसर भी पैदा हो, युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए समाजवादी काम करेंगे।
SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।