MCD Election Voting 2022: राजधानी दिल्ली के सभी 250 वार्डों पर मतदान जारी, मैदान में कुल 1349 उम्मीदवार

दिल्ली में MCD चुनाव का बिगुल बज चुका है। बता दें पूरे दिल्ली में MCD के 250 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलने वाला है। इसी के साथ परिणाम 7 दिसंबर को आने वाले है। वहीं AAP और BJP व कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
तस्वीरें मटियाला गांव मतदान केंद्र की है। pic.twitter.com/uGFlAVU4bI
अरविंद केजरीवाल ने MCD चुनाव को लेकर कहा
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।