MCD Election 2022: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट और डिलीटेड सूची में नहीं, जानें मामला

दिल्ली में MCD चुनाव के लिए मतदान जारी है। वहीं 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होना है। इसी के साथ चुनावी मैदान में कुल 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होने वाला है। हालांकि धीरे-धीरे सभी नेता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रो तक पहुंच रहे है। वहीं मतदान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम मतदाता सूची में नहीं मिला है। वहीं उनके नाम को मतदान कर्मी लगातार ढूंढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनका नाम किसी भी लिस्ट में नहीं मिला।
मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी#MCDElections2022 pic.twitter.com/b1Vlm9vSAp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
अनिल चौधरी ने क्या कहा
वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर अनिल चौधरी ने कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अनिल चौधरी का नाम वोटर सूची में भी नहीं था और डिलीशन सूची में भी नहीं था। जिसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आधिकारिक बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, हो सकता है कि किसी और बूथ के मतदाता सूची में नाम हो। वहीं बता दें कि MCD चुनाव में वोटिंग की शुरुआत रविवार को 8 बजे से ही हो चुकी है।