Advertisement

महुआ मोइत्रा ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, बोलीं- ‘महिला पहलवानों के उत्पीड़न पर…’

Share
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टीके सांसद को लेकर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह ‘फ्लाइंग किस’ की बात कर रही हैं।

Advertisement

मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को स्त्रियों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैम्पियन महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।’’

महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘‘ आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम।’’ तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने सांसद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें: PM Modi से मिलने के बाद Elon Musk का बड़ा ऐलान, जल्द ही भारतीय बाजार में करेंगे प्रवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें