Advertisement

लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह नियुक्त किए गये उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी और मदन कौशिक ने दी बधाई

Share
Advertisement

नई दिल्ली: उत्तराखंड में 8 सितंबर को बेबी रानी मौर्य के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट गुरमीत (सेनि.) सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम को कई अन्य प्रदेशों में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।

Advertisement

राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार (additional charge) दिया गया है।

सीएम धामी और मदन कौशिक ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद पर लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह के चयन का कारण यह है कि पाकिस्तान मामलों में उनकी जानकारी और समझ पुख्ता है। उत्तराखंड एक सैनिक बहुल प्रदेश है और यहाँ की सीमा भी चीन से लगती है। ऐसे में यहाँ गुरमीत सिंह की नियुक्ति सैनिकों को काफी मजबूती प्रदान करने का काम करेगा।

उत्तराखंड में अब तक कौन-कौन रहा राज्यपाल पर

सुरजीत सिंह बरनाला-    09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003   

सुदर्शन अग्रवाल-           08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007

बनवारी लाल जोशी-       29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009

मार्गरेट अल्वा-               06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012

अज़ीज़ कुरैशी-              15 मई 2012    –  08 जनवरी 2015

कृष्ण कांत पॉल-            08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018   

बेबी रानी मौर्य-              26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *