Advertisement

Lata Mangeshkar Passes Away: हरियाणा CM मनोहर लाल बोले- लता दीदी स्नेह के रूप में रहेंगीं हमेशा साथ

Lata Mangeshkar Passes Away
Share
Advertisement

हरियाणा: बॉलीवुड गायिका और भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का निधन (Lata Mangeshkar Passes Away) हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर 92 साल की थीं।

Advertisement

लता दीदी की आवाज़ भी सुनी जाती रहेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लता दीदी के निधन (Lata Mangeshkar Passes Away) पर ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होनें लिखा जब तक भारतीय गीत संगीत लोगों का मनोरंजन करेगा तब तक लता दीदी की आवाज़ भी सुनी जाती रहेगी। देश की लगभग हर भाषा में गीत गाकर उन्होंने अपनी आवाज़ के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

परिजनों को ये असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

CM मनोहर लाल ने कहा मेरी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को ये असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

म्यूजिक लवर्स के लिए लता जी गायिका नहीं बल्कि एक देवी थीं

आज अपने मधुर आवाज से सभी के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Passes Away)ने 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने सुपरहिट गानों की लंबी लाइन लगा दी। जबकि म्यूजिक लवर्स के लिए वह सिर्फ एक गायिका नहीं बल्कि एक देवी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *