Advertisement

Karnataka Election: मतदाता करेंगे 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Share
Advertisement

Karnataka Election: आज कर्नाटक राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।इसके मद्देनजर कर्नाटक में पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव में इस बार तमाम पार्टियों के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे और कई दिग्गज मैदान में उतरे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आपका एक वोट एक जन-समर्थक और प्रगति-समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 224 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें