Advertisement

Janmashtami 2022 Date: श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें शुभ तारीख

Share

Janmashtami 2022 Date: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार, 18 अगस्त या शुक्रवार, 19 अगस्त, 2022 को मनाई जाएगी, इसे लेकर बहुत भ्रम है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी की डेट और कब है रोहिणी नक्षत्र।

Janmashtami 2022 Date
Share
Advertisement

Janmashtami 2022 Date: जन्माष्टमी का त्यौहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार, 18 अगस्त या शुक्रवार, 19 अगस्त, 2022 को मनाई जाएगी, इसे लेकर बहुत भ्रम है। यहां हम आपको इसी दुविधा का समाधान बताने जा रहे हैं। यहां जानें कि जन्माष्टमी 2022 Janmashtami 2022 Date कब की है, क्या है पूजा मुहूर्त, कैसे रखें व्रत और किस विधि से किया जाए पूजन। 

Advertisement

कुछ ज्योतिष जानकारों के अनुसार 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं पंचांग के अनुसार 18 अगस्त रात्रि 09:21 से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। ध्रुव और वृद्धि योग भी इसी दिन बन रहा है। ऐसे में 18 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत रखना शुभ होगा। इन्हीं मतभेदों के कारण ही जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन मनाई जाएगी। 

जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी तिथि- 18 अगस्त और 19 अगस्त 2022
अष्टमी तिथि आरंभ- गुरुवार 18 अगस्त रात्रि  09: 21 से 
अष्टमी तिथि समाप्त- शुक्रवार 19 अगस्त रात्रि 10:59 तक
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 -12:56 तक 
वृद्धि योग- बुधवार 17 अगस्त  दोपहर 08:56 – गुरुवार 18 अगस्त रात्रि 0841 तक

कब है रोहिणी नक्षत्र ?

जन्माष्टमी और कृष्ण जन्मोत्सव में एक चीज सर्वमान्य होती है और वह है रोहिणी नक्षत्र। क्योंकि रोहिणी नक्षत्र में ही भगवान का जन्म हुआ था। रोहिणी नक्षत्र में उत्सव मनाने की परंपरा है। लेकिन इस बार दो तिथियों में अष्टमी तिथि होने के बाद भी 18 और 19 को रोहिणी नक्षत्र नहीं पड़ रहा है। रोहिणी नक्षत्र 20 को 01:53 बजे प्रवेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *