Advertisement

UP में बीजेपी को आज मिल सकता है अपना नया अध्यक्ष, ब्राह्मण या दलित? जानें किसका नाम आगे

BJP UP President
Share
Advertisement

लखनऊ: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (BJP UP President) का इंतजार खत्म होने वाला है। आज कभी भी नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि नए संगठन मंत्री ओबीसी समाज से बनाए जाने के बाद नया अध्यक्ष या तो ब्राह्मण या दलित समाज से होगा। सबसे ज्यादा चर्चा में ब्राह्मण नेताओं का नाम है जिसमें हरीश द्विवेदी, योगेंद्र उपाध्याय  पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम शामिल है।

Advertisement

UP में बीजेपी को आज मिल सकता है अपना नया अध्यक्ष

वहीं दलित वर्ग से सांसद रमाशंकर कठेरिया तथा विनोद सोनकर के नाम भी समय समय पर चलते रहे हैं। इनके अलावा भी कई नामों को लेकर कयासबाजी राजनीतिक हल्के में चल रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि भाजपा पूर्व के कई फैसलों की तरह इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी चौंकाने का काम करेगी। संभव है कोई ऐसा नाम आए जो कहीं चर्चा में भी न रहा हो।

यूपी बीजेपी के संगठन में हुए बदलाव के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार

साथ ही आपको बता दें कि यूपी बीजेपी के संगठन में हुए बदलाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। अभी तक यह पद योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह संभाल रहे थे। जुलाई में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद से लगातार यह पद खाली चल रहा है। पिछले दिनों हैदराबाद और दिल्ली में हुई भाजपा की बैठक में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई लेकिन अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई।

आज बिहार और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी हो सकता है ऐलान

वहीं आज यानि 17 अगस्त को सुनील बंसल की जगह धर्मपाल सिंह सैनी यूपी के संगठन महामंत्री का पद संभाल लेंगे। वहीं 17 तारीख के बाद सुनील बंसल भी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के पद पर दिल्ली चले जाएंगे और यही उम्मीद की जा रही है कि 17 अगस्त को या फिर 17 अगस्त के बाद कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान होगा जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है। इसके अलावा बिहार और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *