Advertisement

Har Ghar Tiranga Campaign: विवादों और शिकायतों के बीच आमिर खान ने फहराया तिरंगा, बेटी आइरा खान भी आई नजर

Share

हर घर तिरंगा’ अभियान को सपोर्ट करते हुए आमिर खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया है।

आमिर खान
Share
Advertisement

Advertisement

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन फिल्म की कहानी और आमिर खान से जुड़े पुराने मामलों के चलते इसे बेहिसाब विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब आमिर खान भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में भी शामिल हो गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मुंबई में उन्होंने अपने घर पर तिरंगा फहराया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सपोर्ट करते हुए आमिर खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आमिर की एक तस्वीर सामने आई है,जिसमें वो ने अपने घर की बालकनी पर राष्ट्र ध्वज लगाया और वह अपनी बेटी इरा खान के साथ स्पॉट किए गए। सामने आई तस्वीर को लेकर लोग आमिर की तारीफ कर रहे हैं।

आमिर खान ने असम दौरा किया स्थगित

आमिर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए असम जाने वाले थे, लेकिन उन्हें अपना दौरा स्थगित करने के लिए कहा गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि आमिर ने उनके अनुरोध पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद असम की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी।

आमिर ने करीब चार साल बाद गुरुवार को फिल्म लाल सिंह चड्ढा से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की. यह फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। कहा जाता है कि इसमें भारतीय जवानों और भारतीय सेना का अपमान किया गया है।

वहीं आमिर और अन्य के खिलाफ लाल सिंह चड्ढा में कथित रूप से “भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने” के लिए एक शिकायत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *