Advertisement

‘Har Ghar Tiranga’: अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा, कई राज्यों में निकाली गई तिरंगा रैली

HAR GHAR TIRANGA
Share
Advertisement

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के आदेश के तहत पूरे देश भर में आज से ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान की शुरुआत हुई। मोदी सरकार ने देश के सभी नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों इत्यादि पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का अनुरोध किया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज से शुरू हो रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisement

वहीं, ITBP के जवानों ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया। 

आजादी के अमृत महोत्सव के इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी आजादी का जमकर जश्न मना रहे हैं. धोनी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये अपनी भावना को व्यक्त किया है।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन आजादी के 75 साल के जश्न में शामिल होने के लिए उन्होंने तकरीन दो साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव किया है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइनल तस्वीर बदली है। धोनी ने फोटो और वीडियो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भारतीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल तस्वीर के रूप में लगाया है।

कई राज्यों में निकाली गई तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के इस खास मौके पर देश के कई राज्यों में तिरंगा रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के तिरंगा फहराने के बाद तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया। इसी तरह झारखंड राज्य के दुमका दिले में तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *