नही रहें पूर्व केंन्द्रीय मंत्री शरद यादव, मध्य प्रदेश के पैतृक गांव में होगा उनका अतिंम संस्कार

Share

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल उम्र में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने गुरुवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शरद यादव काफी वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पार्थिव देह को मध्यप्रदेश में स्थित उनके पैतृक गांव में ले जाया जाएगा। वही उनका अतिंम संस्कार होगा।

पीएम मोदी और कई नेताओं ने जताया दुख

पीएम मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि शरद यादव के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे। मैं हमेशा अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

इसके साथ ही काग्रेंस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा हैं। वह आज हमारे बीच नही रहें इसका बहुत दुख हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *