Advertisement

DMDK पार्टी के चीफ और एक्टर विजयकांत का निधन, पार्टी में शोक का माहौल..

Share
Advertisement

डीएमडीके प्रमुख कैप्टन अभिनेता, राजनेता का विजयकांत निधन हो गया है। पार्टी का कहना है कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और सांस लेने में कठिनाई होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए, जिसके बाद उनके मृत्यु की ख़बर सामने आ रही है।

Advertisement

कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव

DMDK ने मंगलवार 26 दिसंबर को बताया कि उन्हें अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया हैं। पार्टी ने कहा कि विजयकांत “स्वस्थ” हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। लेकिन पार्टी ने आज इस बात की घोषणा की है कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं क्योंकि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही है। विजयकांत, निमोनिया के कारण MIOT अस्पताल में भर्ती होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जैसा कि एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था। 28 दिसंबर 2023 की सुबह, मेडिकल टीम के सभी प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया।

फिल्मी और राजनीतिक करियर

बता दें, DMDK प्रमुख 20 नवंबर को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे और इसी महीने वे घर लौटे। विजयकांत के सांस की बीमारी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। विजयकांत ने 154 फिल्मों में अभिनय किया और कई हिट फिल्में बनाईं। फिल्मों के बाद राजनीति में शामिल हो गए। उन्हें DMDK प्रमुख बनाया गया था और विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधानसभा के सदस्य रहे। 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता रहने से उनका राजनीतिक करियर चरम पर था। विजयकांत को हाल के वर्षों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें सक्रिय राजनीतिक भागीदारी से दूर रहना पड़ा।

ये भी पढ़ेंBihar Politics: JDU में मतभेद की आशंका! JDU के विधायकों की सीक्रेट मीटिंग के बाद क्या होगा CM नीतीश कुमार फैसला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *