बड़ी ख़बर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सेना पर उठाए सवाल पर दी सफाई, जानें पूरा मामला  

सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर जमकर हंगामा कट रहा है। भारतीय जनता पार्टी दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस को घेर रही है। हालांकि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। बवाल और हंगामे के बाद भी दिग्विजय सिंह अपने बयान पर डेट हुए हैं और उन्होंने ट्वीट करके फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा, “मैंने अपने सशस्त्र बलों को हमेशा ही सर्वोच्च सम्मान दिया है। मेरी दो बहनों की शादी नेवल ऑफिसर्स से हुई थी। मेरा देश की सेना के अधिकारियों से सवाल पूछने का सवाल ही नहीं उठता। मेरा सवाल मोदी सरकार से है। उन्होंने अपने सवालों को ट्वीट में लिखते हुए कहा कि साल 2019 में हुए पुलवामा में हुए हमले में 40 जवानों की मौत का जिम्मेदार कौन है?

Related Articles

Back to top button