Advertisement

CM योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी के दौरे पर रहेंगे, रैली को देखते हुए 12 वीं तक के विद्यालय बंद

Share
Advertisement

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव सीट को जीतने के लिए सपा और भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। बता दें जहां एक तरफ इस सीट पर सपा का काफी समय से कब्जा रहा। वहां सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।। जिसे लेकर मैनपुरी में इस सीट पर उपचुनाव होने है। बता दें इसी को देखते हुए आज यानी शुक्रवार को दूसरी बार खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाने वाले है। वहीं भाजपा इस सीट को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी के चलते दूसरी बार आज सीएम योगी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सभी विद्यालय के 12वीं तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Advertisement

सभी स्कूल आज रहेंगे बंद

बता दें आज मुख्यमंत्री सबसे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *