Advertisement

‘भाभी जी घर पर है’ के दर्शकों को लगा बड़ा झटका, शो से ब्रेक ले रही हैं तिवारी जी की अंगूरी

Share
Advertisement

अगर आप टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ देखते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल इस शो से घर-घर पहचान बनाने वाली ‘अंगूरी भाभी’ एक लंबे ब्रेक पर जाने वाली हैं। उन्होंने इस शो से ब्रेक लेने का मन बना लिया है। टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे आज घर-घर भाभी जी के नाम से मशहूर हैं। शुभांगी का यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभांगी अत्रे शो से ब्रेक ले रही हैं। फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है, लेकिन फिक्र करने की बात नहीं है। कहा जा रहा है कि वह सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए ब्रेक लेंगी। ऐसे में फैंस अपनी फेवरेट भाभी जी को शो में काफी मिस करने वाले हैं। मेकर्स के लिए भी यह किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला है। ऐसे में शो की टीआरपी भी गिर सकती है। खबरों की मानें तो शुभांगी शो से अपनी बेटी की पढ़ाई की वजह से ब्रेक ले रही हैं।

बता दें कि ‘भाभी जी घर पर है’ की शुरुआत साल 2015 में हुआ था। इस शो में वर्तमान में रोहिताश गौड़, आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। यह शो सप्ताह के दिनों में रात 10:30 बजे &TV पर प्रसारित होता है। यह शो हमेशा टीआरपी की टॉप टेन की लिस्ट में रहता है। वहीं यह शो बीते 7 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो विभिन्न कारणों से लोकप्रिय हुआ, चाहे वह अंगूरी भाभी का तकियाकलाम ‘सही पकड़े हैं’ या विभूति का ‘आई एम साड़ी’. शो के किरदार घर-घर में मशहूर हो गए हैं, खासकर शुभांगी अत्रे द्वारा निभाया गया किरदार अंगूरी भाभी। हालांकि अब 42 वर्षीय अभिनेत्री ने चल रहे शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इससे फैंस को झटका लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में कोलकाता पहुंची NCW की टीम, जानिए अध्यक्ष रेखा शर्मा ने क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *