Advertisement

शपथ ग्रहण से पहले ही एक्शन में भगवंत मान, नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर इन मंत्रियों की छिनी VIP सुरक्षा

VIP Security
Share
Advertisement

चंडीगढ़ : प्रचंड जीत पाने वाले पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शपथ ग्रहण से पहले ही एक्शन में आ गए है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों की VIP सिक्योरिटी (VIP Security) वापस लेने का फैसला किया है। राज्य के डीजीपी ने 122 पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश जारी किया है। जिन लोगों की सुरक्षा छिनी है, उनमें पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल और परगट सिंह भी हैं।

Advertisement

पंजाब पुलिस ने सुरक्षा वापस ली, थाने में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक करीब 122 नेताओं की सिक्योरिटी (VIP Security) वापस ली गई है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई है उस लिस्ट में ज्यादातर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम है। ऐसे नाम भी लिस्ट में शामिल है जिनको पिछली सरकार के तहत सुरक्षा मिली थी। जो इस बार भी अपनी सीटों से जीतने में सफल रहे सूची में उन कांग्रेस विधायकों के नाम भी शामिल हैं।

लिस्ट में इन नेता के नाम हैं शामिल

VIP सुरक्षा (VIP Security) हटने की लिस्ट में रणदीप सिंह नाभा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अजैब सिंह भट्टी, मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह, रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शामिल हैं। वहीं इसके अलावा अरुणा चौधरी, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और कई अन्य नेता भी इस सूची में शामिल हैं।

पंजाब के लोगों की सुरक्षा कुछ लोगों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने इस फैसले को लेकर कहा है कि ‘मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा कुछ लोगों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। पहले राजनेताओं के घरों के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता था जबकि पुलिस थाने खाली रहते थे। हमारे लिए, 3 करोड़ से अधिक लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *