Advertisement

Bengal: दुनिया के सबसे बड़े मंदिर का काम अंतिम चरण में, 700 एकड़ में फैला है मंदिर परिसर, जनमाष्टमी पर होगा भव्य कार्यक्रम

Share
Advertisement

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर का काम अंतिम चरण में है। नदिया जिले में स्थित मायापुर में इस्कॉन मुख्यालय में साल 2009 से मंदिर का काम चल रहा है। बता दें कि, ये मंदिर 700 एकड़ यानी 28 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा। अब तक सबसे बड़े मंदिर का तमगा कंबोडिया के अंगकोर वाट के पास है, जो करीब 16 लाख वर्ग मीटर में फैला है।

Advertisement

इस मंदिर का उद्घाटन 2023 में होली पर होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी से काम में देरी हुई जिस कारण अब इसका उद्घाटन 2024 में होगा। मंदिर की विशालता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी नींव 100 फीट की है। यानी जमीन में दस मंजिला इमारत के बराबर।

एक साथ दस हजार लोग कर पाएंगे दर्शन

ये मंदिर इतना भव्य है कि इसमें एक साथ 10 हजार लोग गर्शन कर पाएंगे। चूंकि इसमें भगवान कृष्ण की प्रतिमा लगाई जाएगी इसलिए इस बार 19 अगस्त को जनमाष्टमी के मौके पर भव्य तकार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिसर में झांकी निकाली जाएगी। एक लाख से ज्यादा भक्त इसमें शामिल होंगे।

इस मंदिर में लगने वाले टाइल्स राजस्थान के धौलपुर के साथ ही वियतनाम, फ्रांस, दक्षिण अमेरिका से आए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर भी होगा, जहां सिर्फ भगवान रहेंगे। यहां तीन विशाल शिखर बनाए गए हैं। मुख्य शिखर राधा-कृष्ण और पूर्वी शिखर नरसिंह देव का है। रोशनी से हवा तक के लिए प्राकृतिक व्यवस्था रहेगी। 350 फीट ऊंचे मंदिर में 14 लिफ्ट लगाई गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *